करंट लगने से युवक व गाय की मौत

युवक करमा स्थित स्टेट बैंक शाखा में लोन सेक्शन डिपार्टमेंट में कार्यरत था.

मयूरहंड. बिजली का करंट लगने से महेशा गांव निवासी लखन यादव के पुत्र अभिषेक कुमार यादव (30) के साथ एक गाय की भी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात लगभग 11 बजे की है. मृतक के पिता बाहर में रहते हैं. युवक करमा स्थित स्टेट बैंक शाखा में लोन सेक्शन डिपार्टमेंट में कार्यरत था. ग्रामीणों के अनुसार, घर के बगल में एक बारी है, उक्त बारी कटीला तार से घेरा हुआ है, जहां बिजली का खंभा है. उक्त खंभे से श्री यादव कटीला तार के रास्ते बिजली का तार घरेलू कार्य के लिए ले गये हैं. उसी खेत में गाय दिन से ही बंधी हुई थी. अभिषेक गाय को लाने गया, जहां उसने गाय को बैठा देखा. वहीं से धारा प्रवाहित तार गुजर रहा था. गाय करंट की चपेट में आ चुकी थी. गाय को छूते ही अभिषेक को भी करंट लगा और वह अचेत हो गया. ग्रामीणों व परिजन उसे हजारीबाग अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार के लिए उसके पिता का मुंबई से आने का इंतजार कर रहे हैं. मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था.

लोबगा जंगल में लगी आग, नष्ट हो रहे पौधे

सिमरिया. कसियाडीह के समीप लोबगा जंगल में आग लगी हुई. आग से पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है. बताया जा रहा है कि दो दिनों से यहां आग लगी हुई, लेकिन इसे बुझाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. बताया गया कि महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों ने आग लगायी है, यही आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है. वन विभाग के लोग भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >