चतरा. सदर पुलिस छापामारी अभियान चला कर कई मामलो में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त मो अनवर उर्फ नेपाली कुरैशी बिंड मुहल्ला स्थित कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है. उसके खिलाफ 2013 से 2026 तक सदर थाना में 23 व कुंदा थाना में एक मामला दर्ज है.
इनमें मारपीट, चोरी, पशु क्रुरता, गौवंशीय पशु निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं से संबंधित मामला दर्ज है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने गुरूवार को सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि गौवंशीय पशु का तस्करी/वधकरने में संलिप्ल अपराधी अनवर उर्फ नेपाली कई कांडो में वांक्षित है और फरार चल रहा है, जो घर पर आया हुआ है.
सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार समेत कई जवान शामिल थे.
