सरकार की पहल से आसान हुई बच्चों की राह, दर्जनों छात्रों को मिली साइकिल

झारखंड सरकार की उन्नति पहिया योजना के तहत हंटरगंज में स्कूली छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया, ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकें और शिक्षा प्राप्त कर सकें.

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध करायी गयी है.

दूरदराज के बच्चों को होगी सुविधा

इस मौके पर बताया गया कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती थी. इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. इसी को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से बच्चों को साइकिल उपलब्ध करायी गयी है. साइकिल मिलने से छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे और नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

पढ़ाई के साथ भविष्य बनाने में मिलेगी मदद

साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी. इससे उन्हें समय की बचत होगी और पढ़ाई पर ध्यान देने में मदद मिलेगी. सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके बेहतर भविष्य के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

मौके पर कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार सिंह, प्रधान सहायक बैजनाथ पाठक, जिला समन्वयक श्यामल मेथी, शिक्षक श्रीमती रंजना कौर, उमा पांडे, धर्मेंद्र कुमार के अलावा कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >