42,197 पेंशनधारियों के खाते में जल्द जायेगी दो माह की पेंशन राशि

जिले के 42,197 पेंशनधारियों को चार माह से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है, जिससे वो परेशान हैं. हर रोज बैंक जाकर खाता अपडेट करा रहे है, लेकिन पेंशन की राशि नहीं आने की बात सुन कर वापस लौट जा रहे है.

चतरा. जिले के 42,197 पेंशनधारियों को चार माह से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है, जिससे वो परेशान हैं. हर रोज बैंक जाकर खाता अपडेट करा रहे है, लेकिन पेंशन की राशि नहीं आने की बात सुन कर वापस लौट जा रहे है. कई पेंशनधारी प्रखंड कार्यालय व जिला कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना के 29,979, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 10,731 व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 1,487 लाभुकों को नवंबर माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है. कई पेंशनधारी पेंशन की राशि पर ही आश्रित रहते हैं, लेकिन नियमित रूप से पेंशन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ता है. इलाज नहीं करा पाते हैं. इस संबंध में जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक सुकरमनी लिंडा ने कहा कि आवंटन प्राप्त हो गया है. दो-तीन दिन में लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि जानी शुरू हो जायेगी. फिलहाल दो माह (नवंबर व दिसंबर) का पेंशन भुगतान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >