हादसे में दो घायल रेफर

डाडी बकचोमा के समीप रविवार को बाइक की चपेट में आने से बाकचोमा निवासी तरन्नुम परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर हजारीबाग रेफर कर दिया.

सिमरिया. डाडी बकचोमा के समीप रविवार को बाइक की चपेट में आने से बाकचोमा निवासी तरन्नुम परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर हजारीबाग रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार टंडवा थाना क्षेत्र के खधैया निवासी सतीश कुमार बाइक से सिमरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तरन्नुम से टकरा गयी. दूसरी घटना टंडवा रोड स्थित शराब दुकान के पास घटी. यहां लावालोंग थाना क्षेत्र के सिलदाग निवासी छोटू कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. प्राथमिक उपचार के बाद छोटू को चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >