पुलवामा में शहीद जवानो को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठी बरसी पर अभाविप चतरा नगर इकाई ने शुक्रवार देर शाम शहीद जवानों के नाम कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी.

चतरा. पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठी बरसी पर अभाविप चतरा नगर इकाई ने शुक्रवार देर शाम शहीद जवा���ों के नाम कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी. केशरी चौक पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना करते हुए पुलवामा के बलिदानियों को याद किया. प्रदेश सह मंत्री रोहित कुमार ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों के योगदान को देश कभी नहीं भुलेगा. देश के अंदर जब भी हमले हुए है, सेना ने डटकर मुकाबला किया है. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम कुमार, जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी, नगर सह मंत्री अनुराग कुमार आर्य, अर्नव श्रीवास्तव, सन्नी कुमार, सपना कुमारी, शुभम यादव, निशा कुमारी, खुशी कुमारी, नेहा कुमार व अभिषेक सिन्हा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >