टंडवा. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए चतरा भेजा दिया है. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने 12 फरवरी को टंडवा थाना में मामला दर्ज कराया था. परिजनों ने बताया कि बालुमाथ थाना क्षेत्र के साती गांव निवासी श्रवण कुमार यादव एक फरवरी को उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. 14 फरवरी शाम चार बजे पुलिस ने श्रवण कुमार यादव को टंडवा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद किया. इधर, मारपीट व मोबाइल लूटने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार किये गये युवकों में टंडवा ग्वालाटोली निवासी अनिल कुमार यादव व सूरज कुमार यादव के नाम शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
