टीकर स्वास्थ्य उप केंद्र में न बिजली है न पानी

सदर प्रखंड के टीकर स्वास्थ्य उप केंद्र बिजली और पानी की सुविधा नहीं है. इस वजह से यहां काम करनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

चतरा. सदर प्रखंड के टीकर स्वास्थ्य उप केंद्र बिजली और पानी की सुविधा नहीं है. इस वजह से यहां काम करनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बिजली और पानी की सुविधा नहीं होने के कारण यहां प्रसव नहीं कराया जाता है, जबकि इसके लिए यहां पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध है. शाम ढलते ही केंद्र में अंधेरा छा जाता है. यहां आयुष चिकित्सक डॉ तापेश्वर दास, सीएचओ सचिन कुमार दांगी, चार एएनएम आशा कुमारी, किरण कुमारी, सुलोचना कुमारी व सीता देवी पदस्थापित है. केंद्र का निर्माण कुछ माह पहले ही 12 लाख रुपये की लागत से हुआ था. भवन है, लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है. ग्रामीण पिंटू राणा व मनोज कुमार ने बताया कि बिजली और पानी की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को काफी दिक्कत होती है. एएनएम आशा कुमारी ने कहा कि पानी की सुविधा नहीं होने से बाहर से पानी लाकर शौचालय का उपयोग करना पड़ता है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से केंद्र में बिजली व पानी उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >