इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव ने कई लोगों को रोजगार का अवसर दिया है. तीन दिन तक मेला का भी आयोजन होता है, जिसमें कई राज्यों के लोग अपना कारोबार करते हैं. कोई टैटू बनाकर कमाई कर रहा है तो कोई झाल मुरी बेचकर अर्थिकोपार्जन कर रहा है. मंदिर के पास सड़क किनारे दर्जनों दुकानें लगीं हैं. राजस्थान के कोटा से आये प्रमोद बाउरी ने कहा कि यहां मार्केट ठीक है, कुछ कमाई हो रही है. मैं बच्चों का खिलौने बेच रहा हूं, पहली बार महोत्सव में आया हूं. रामगढ़ से आये दीपक ने कहा कि टैटू बनाता हूं, मेले में कारोबार अच्छा ही चल रहा है. हंटरगंज से आये नमकीन बेचने वाले मनोज ने कहा कि अच्छा बाजार है, मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं है. मेले में झूला समेत बच्चों के मनोरंजन का साधन मौजूद है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
