पत्नी की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

सदर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति दीभा मुहल्ला निवासी कुमार सौरभ उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ दहेज के लिए पत्नी शिम्पी कुमारी की हत्या करने का मामला दर्ज है.

चतरा. सदर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति दीभा मुहल्ला निवासी कुमार सौरभ उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ दहेज के लिए पत्नी शिम्पी कुमारी की हत्या करने का मामला दर्ज है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार को शिम्पी कुमारी के चाचा रामगढ़ जिले के कुरूम गांव निवासी श्रीकांत सिंह ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था, जिसमें पति के अलावा सास, ससुर और देवर का नाम शामिल है. पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

एनडीपीएस के दो अभियुक्त गिरफ्तार

सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ऊंटा गांव निवासी उमेश दांगी व देवरिया गांव निवासी अजीत पांडेय शामिल है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एनडीपीएस एक्ट के मामले में कुछ माह से फरार चल रहे थे. छापामारी अभियान चला कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक टिपू अंसारी, राहुल कुमार सिंह समेत कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >