1827 एसटी परिवारों को योजना लाभ देने का लक्ष्य

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त रमेश घोलप ने की.

चतरा. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त रमेश घोलप ने की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत के जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्वपूर्ण योजना है. योजना के तहत जिले के 12 प्रखंड के 83 गांव के 1827 अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों के 7700 लोगों को लक्षित किया गया है. वर्ष 2028-29 तक के पांच वर्ष में 17 मंत्रालयों की 25 से अधिक महत्वपूर्ण याेजनाओं का क्रियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जाना है. जिसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, छात्रावास व क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर का निर्माण, वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन से जोड़ना शामिल है. प्रत्येक गांव के लिए एक सरकारी कर्मी को नोडल के रूप में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. ग्रामसभा में जेएसलपीएस के महिला समूह के सदस्य व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. बैठक में डीएफओ राहुल मीणा, मुकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत कुमार सहित कई बीडीओ व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >