चतरा. झारखंड सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी. इसे लेकर हर वर्ग के लोगों को सरकारी से काफी उम्मीदें है. कॉलेज के विद्यार्थियों ने बजट कैसा हो और उम्मीद क्या है, इस पर अपनी बातों को खुल कर रखा. उन्होंने कहा कि रोजगार देने व शिक्षा का स्तर बढ़ाने वाला बजट होना चाहिए.
रोजगार पर ध्यान देने वाला बजट हो : कुलदीप
कुलदीप कुमार ने कहा कि इस बार के बजट में राज्य सरकार रोजगार पर ध्यान देगी, इसकी उम्मीद है. राज्य के संसाधनों का सही उपयोग हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार को पहल करने की जरूरत है. भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है.
शिक्षा बजट में बढ़ोतरी हो : रूपेश
रूपेश कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर बजट का प्रतिशत में बढ़ोतरी हो, ताकि राज्य में शिक्षा का स्तर ऊपर उठ सके. रोजगार पर पहल हो. सबसे अधिक आबादी गांवों में बसती है, गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है. किसानों का इनकम बढ़ाया जाये.बुनियादी शिक्षा पर ध्यान दिया जाये : बैधनाथ
बैधनाथ पासवान ने कहा कि बजट में बुनियादी शिक्षा पर ध्यान दिया जाए, ताकि यहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके. शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. किसान व महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने व बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए.उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान हो : काशिफ
काशिफ इब्न अब्दाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए बजट में विशेष प्रावधान हो. चतरा में विशेष कर उच्च शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. उच्च शिक्षा के लिए यहां से लोगो को दूसरे जगह पर जाना पड़ता है. विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए रोजगार का अवसर देना चाहिए.रोजगार का अवसर वाला बजट हो : अजीत
अजीत पांडेय ने कहा कि रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट हो. बेरोजगारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. रेवड़िया बांटने के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहिए.रोजगार उपलब्ध कराने वाला बजट हो : जावेद
जावेद जाफरी ने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बजट होना चाहिए. शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार के लिए भटक रहे है. झारखंड सरकार जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी करे और पारदर्शी तरीके से परीक्षा लें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
