चतरा़ सदर प्रखंड के डहुरी गांव में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुक्रवार को हवन के साथ संपन्न हुआ. हवन में कई श्रद्धालु शामिल हुए. मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. गांव के महावीर यादव (भगत जी) द्वारा बनाये गये शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ हुआ. यज्ञाचार्य नंदकिशोर पांडेय ने बताया कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख, समृद्धि व शांति आती है. विश्व का कल्याण होता है. मानव जीवन खुशमय होता है. वातावरण शुद्ध होता है. हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. प्रसाद के रूप में खीर वितरण किया गया. यज्ञ को सफल बनाने में अमृत यादव, भरत यादव, ललन राम, ब्रह्मदेव यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, मनबोध यादव, आनंद कुमार यादव, जागेश्वर राणा, सोमारी यादव, रामाशीष राय, प्रवीण कुमार, पुरन राम समेत कई शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
