चतरा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टूटूगुटू (झींकपानी) में इप्टा चाईबासा की ओर से धूमधाम से कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध टीवी अभिनेता एवं स्टोरीटेलर दिनकर शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘बड़े भाई साहब’ कहानी का नाट्य मंचन रहा. लगभग आधे घंटे की इस प्रस्तुति में दिनकर शर्मा के जीवंत अभिनय और भावपूर्ण संवादों ने बच्चों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के प्राचार्य मानस गोराई ने कहा कि पाठ्यक्रम में शामिल इस कहानी के सजीव मंचन से बच्चों को काफी लाभ मिला है.
इप्टा के संस्थापक सदस्य तरुण मोहम्मद, अध्यक्ष कैसर परवेज, सचिव संजय चौधरी और शीतल सुगंधिनी बागे ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन संघर्षों और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला. मौके पर जुलियानी कोड़ाह, आनंद शर्मा, शिवशंकर पासवान, राजू प्रजापति, सुशीला पुरती, सीता पुरती तथा विद्यालय के शिक्षक दुसरु पाड़ेया, सहदेव सेठ, विकास पाट पिंगुवा, चंदन कुमार, बिश्वेश्वर दास, लक्ष्मी पुरती सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
