झोलाछाप ने चक्कर में गयी प्रसुता की जान

प्रखंड में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक प्रसूता की जान ले ली. घटना कौरा गांव की है. गुरुवार को सुबी देवी (22 वर्षीय) को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसकी बहन रूबी देवी झोलाछाप डॉक्टर श्याम गोविंद प्रसाद को घर बुला लायी.

प्रतापपुर. प्रखंड में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक प्रसूता की जान ले ली. घटना कौरा गांव की है. गुरुवार को सुबी देवी (22 वर्षीय) को प्रसव पीड़ा हुई, तो उसकी बहन रूबी देवी झोलाछाप डॉक्टर श्याम गोविंद प्रसाद को घर बुला लायी. गोविंद कौरा चौक पर निजी क्लिनिक चलाता है. श्याम गोविंद ने पहले स्लाइन लगाया और प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू की. कुछ देर के बाद सुबी ने एक बच्ची को जन्म दिया. रूबी देवी ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था. जिसे देख झोलाछाप ने उसे आश्वासन दिया कि प्रतापपुर से एंबुलेंस आ रहा है. यह कह कर वह फरार हो गया. एंबुलेंस आयी और सुबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. वहां उसकी स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया. वहां से भी उसे हजारीबाग रेफर कर दिया. हजारीबाग जाने के क्रम में छड़वा डैम के पास सुबी ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर बीडीओ अभिषेक पांडेय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार संजीव व थाना के एसआइ श्रीराम जांच करने गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ किया. बीडीओ ने मृतका के परिजनों को 50 किलो चावल उपलब्ध कराया. झोलाछाप श्याम गोविंद प्रसाद झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित सेवती गांव का रहनेवाला है. वह कौरा में क्लिनिक चलाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >