पुलिस ने दो फरार अभियुक्त को भेजा जेल

पुलिस ने दो अलग-अलग मामले के दो फरार अभियान को गिरफ्तार किया है. इसमें गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरटा टोला पांडेयटांड़ निवासी विजय भारती व बिहार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गोईगोही गांव निवासी रौशन सिंह भोक्ता शामिल है.

गिद्धौर. पुलिस ने दो अलग-अलग मामले के दो फरार अभियान को गिरफ्तार किया है. इसमें गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरटा टोला पांडेयटांड़ निवासी विजय भारती व बिहार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गोईगोही गांव निवासी रौशन सिंह भोक्ता शामिल है. विजय पर पोक्सो एक्ट के तहत गिद्धौर थाना में 2017 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. उस समय से सह फरार चल रहा था. वहीं रौशन पर गिद्धौर थाना में 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. तब से वो भी फरार चल रहा था. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

फ्लाई ऐश ढुलाई में गड़बड़ी मामले में हुई कार्रवाई

टंडवा. एनटीपीसी फ्लाई ऐश की जगह मिट्टी लोड करने के मामले में कार्रवाई हुई है. बताया गया कि रिटोरिक कंपनी से जुड़े गौतम नामक व्यक्ति को काम से हटा दिया गया है. वही जब्त तीनों हाइवा को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. अधिकारियों की माने तो ब्लैकलिस्टेड हाइवा अब एनटीपीसी में ढुलाई में नहीं लगायी जायेगी. रिटोरिक के फील्ड सुपरवाइजर पर मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है. सूत्रों की माने तो पूरे प्रकरण में अभी भी कुछ लोग जांच से बाहर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >