पत्थलगड्डा व गिद्धौर प्रखंड के गठन में अहम भूमिका रही : सांसद

बाजारटांड़ में पूर्व विधायक स्व. उपेंद्रनाथ दास की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया

पत्थलगड्डा. बाजारटांड़ में पूर्व विधायक स्व. उपेंद्रनाथ दास की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा विधायक जर्नादन पासवान और जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी उपस्थित रहे. आयोजन स्व. दास के पुत्र एवं वर्तमान विधायक कुमार उज्ज्वल ने किया. समारोह में अतिथियों ने स्व. दास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सांसद सिंह ने उन्हें विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनकी आवाज बिहार और झारखंड विधानसभा में गूंजती थी. वे क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाते थे और पत्थलगड्डा व गिद्धौर प्रखंड के गठन में उनकी अहम भूमिका रही. विधायक पासवान ने कहा कि स्व. दास क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा गंभीर रहते थे. जिप उपाध्यक्ष तिवारी ने उनके समावेशी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.

विधायक कुमार उज्ज्वल ने भावुक होकर कहा कि जब उनके पिता विधायक थे, वे पढ़ाई कर रहे थे. अंतिम समय में उन्होंने अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही थी. उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के सभी प्रखंडों में स्व. दास की आदमकद प्रतिमा लगायी जायेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की और संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया. कार्यक्रम को विजय दांगी, नंदकिशोर शुलभ, प्रदीप सिंह, रजनीकांत सिन्हा, अनामिका देवी, ऋषिबाला समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया. मौके पर मिथिलेश गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, विजय चौबे, मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी, कुशुमलता कुशवाहा, वासुदेव तिवारी, प्रवीणचंद्र पाठक, बिंदेश्वरी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >