टंडवा. बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पिंटू दास को अध्यक्ष, मिथलेश नायक को सचिव, सागर रवि को उपाध्यक्ष, विनय यादव को उपसचिव और संजय कुमार प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
इसके अलावा 37 सदस्यीय संरक्षक समिति का भी गठन किया गया. इसमें भोलानाथ यादव, तेजनाथ यादव, मुकेश महतो, अजय नायक, चौठी यादव, केदारनाथ यादव, प्रेम नायक, जीवलाल यादव, विष्णु प्रजापति, अशोक यादव, रूपम यादव, राजेश दास और सुरेश महतो समेत अन्य लोग शामिल हैं.
भव्य आयोजन की तैयारी
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंटू दास ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा काफी भव्य तरीके से मनायी जायेगी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जायेगा. समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे.
