लोक अदालत में एक ही दिन 13,733 मामलों का निपटारा, 3.83 करोड़ रुपये की वसूली

चतरा व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 13733 मामलों का निष्पादन किया गया और 3.83 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया.

चतरा. व्यवहार न्यायालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने की. लोक अदालत में सात बेंच का गठन किया गया. इन बेंचों के माध्यम से कुल 13,733 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही तीन करोड़, 83 लाख, 89 हजार, 294 रुपये सरकारी राजस्व की वसूली की गयी.

सात बेंच के माध्यम से हुआ मामलों का निष्पादन

पहले बेंच में पोक्सो एक्ट विशेष न्यायाधीश अमरेश कुमार तथा सदस्य सीताराम यादव व राजीव कुमार श्रीवास्तव शामिल थे. दूसरे बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सूरज प्रकाश ठाकुर तथा सदस्य दिनेश कुमार सिन्हा व रामाशीष पाठक थे.

तीसरे बेंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम तथा सदस्य रूपेश कुमार सिन्हा व प्रवीण रंजन शामिल थे. चौथे बेंच में डालसा सचिव तारकेश्वर दास तथा सदस्य विपिन कुमार व कुमार रंजन थे.

अलग-अलग बेंच में न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

पांचवें बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एडिथ होरो तथा सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा व सुजीत कुमार घोष शामिल थे. छठे बेंच में कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार तथा सदस्य अशोक साहू व सूरज अग्रवाल थे.

सातवें बेंच में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार तथा सदस्य प्रेम कुमार व मारुति जायसवाल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >