सिमरिया के सांसद प्रतिनिधि सड़क हादसे में घायल, हाइवा के चकमा देने से हुआ हादसा

सिमरिया के सांसद प्रतिनिधि शुभम कुमार हजारीबाग के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. एक हाइवा ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ फ्रैक्चर हो गया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

सिमरिया से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

सिमरिया. प्रखंड के आराआतु गांव निवासी सह सहकारिता एंव को ऑपरेटिव विभाग के सांसद प्रतिनिधि शुभम कुमार सोनी मंगलवार की देर शाम हजारीबाग के रेलवे क्रासिंग के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये.

लोगो की मदद से उन्हे सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया. फिलहाल अस्पताल में शुभम का इलाज चल रहा है. घायल शुभम ने बताया कि वह हजारीबाग से बाइक पर सवार होकर अपने घर सिमरिया आ रहा था.

इस दौरान क्रासिंग के पास एक हाइवा ने चकमा दे दिया. जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में शुभम के माथा में गंभीर चोट लगी है और बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया. वही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >