कुंदा से धर्मेंद्र गुपता की रिपोर्ट
कुंदा. भाजपा नेता अमर शहीद विनय सिंह भोक्ता की 8वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी.इस अवसर पर उनके आदर्शों व स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ''शहीद विनय सिंह भोक्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट'' का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने दीप प्रज्वलित फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उदघाटन किया.विधायक ने कहा कि शहीद विनय सिंह भोक्ता क्षेत्र के विकास व समाज सेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है. खेल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की यह पहल उनकी स्मृतियों को सदैव अमर रखेगी.
मौके पर युवा नेता विवेक रंजन, अम्बिका प्रसाद सिंह भोक्ता,पूर्व जिप सदस्य अनिता कुमारी,लक्ष्मी देवी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता,पंच सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दिव्या भोक्ता, मुखिया अनिता देवी,सांसद प्रतिनिधि गंदौरी साव,घनश्याम यादव, समेत कई लोग शामिल थे
