25 साल पहले लगाया था नंबर, अब 2026 में मां दुर्गा को चढ़ाएंगे मुकुट

मयूरहंड में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है. इस वर्ष भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है.

मयूरहंड. दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार की शाम रामभरोषा सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें भव्य पूजा पंडाल निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से दस दिवसीय दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा को सफल बनाने के लिये दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अश्वनी कुमार सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार सिन्हा को सचिव व पिंटू कुमार राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

निगरानी के लिये बारह सदस्यों की समिति का किया गया चयन

वहीं पूजा निगरानी के लिये बारह सदस्यों का एक संरक्षक समिति का भी चयन किया है. संरक्षक समिति में रामभरोषा सिंह, अलखदेव सिंह, अखिलेश्वर सिंह, विभूतिनाथ सिंह, अनिल सिंह, भुनेश्वर साव, सत्येंद्र सिंह, मुकेश राणा, सिकेन्द्र महतो, भोला प्रजापति, राजू राम, रणधीर सिंह शामिल हैं. इस अवसर पर बिलटू महतो, संजय साव, नरेश राणा, शंकर यादव, थानु महतो, आदित्य सिंह, शिबू रवानी, सुरेंद्र ठाकुर, शंकर केशरी, रामेश्वर प्रजापति, संजय प्रजापति, आकाश कुमार, कारू सिंह, अजीत कुमार चंद्रवंशी समेत कई लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चतरा-गया जा रही बस को थार से ओवरटेक कर रोका, दो यात्रियों से लूट

25 वर्ष पूर्व नंबर लगाने वाले भक्त मां दुर्गा को इस वर्ष चढ़ाएंगे मुकुट

25 वर्ष पूर्व दुर्गा पूजा समिति की बैठक में मुकुट चढ़ाने के लिये नंबर लगाने वाले भक्त दो भाई रघुनाथ महतो व थानु महतो के परिजन इस वर्ष 2026 में पूजा के दौरान पंचमी तिथि को मां दुर्गा को मुकुट चढ़ाएंगे. इन्हें इस वर्ष नंबर मिला है. वे कई वर्षों से अपनी नंबर की प्रतीक्षा में थे.

ये भी पढ़ें: कुंदा के बंशीधर मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी पर चढ़ा कढ़ी-चावल का भोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >