हंटरगंज. उरैली पंचायत के पंडरी कला गांव में सोमवार को पांच दिवसीय ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. निलाजन नदी से कलश में जल भर कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे. वहां कलश को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी शामिल हुई. आयोजन समिति के विजय यादव ने बताया कि यज्ञ के दूसरे दिन बेदी पूजा, तीसरे दिन नगर भ्रमण, चौथे दिन ग्राम देवी स्थापना और पांचवें दिन भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. यज्ञ में प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें महायज्ञ आचार्य राजेंद्र मिश्रा, देवंश मिश्रा, सुनील मिश्रा, विनायक व बसंत मिश्रा प्रवचन देंगे. यज्ञ को सफल बनाने में अखिलेश यादव, महेंद्र यादव, मंगल सिंह, चित्रगुप्त सिंह, भगवान यादव, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र सिंह, साधु यादव, मनोज सिंह, राजा सिंह , महेंद्र सिंह, मुकेश सिंह समेत अन्य लगे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
