हंटरगंज. डुमरी सोवादाग स्थित जिया फ्यूल सर्विस स्टेशन को लगातार छठी बार नंबर वन पेट्रोल पंप अवार्ड मिला. भारत पेट्रोलियम एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा राजधानी रांची के मैथन पैलेस में आयोजित समारोह में झारखंड व बिहार के सर्वश्रेष्ठ पंप के अवार्ड से नवाजा गया. यह अवार्ड संचालक सुजीत कुमार सिंह को लिमिटेड के झारखंड बिहार के राज्य प्रमुख अजत कुमार मिश्रा, झारखंड प्रादेशिक प्रबंधक प्रवीण कुमार, टेरिटरी कोऑर्डिनेटर नितिन थपलियाल, क्षेत्रीय प्रबंधक दिलीप कुमार डीपो इंचार्ज एजाज अहमद ने अवार्ड दिया. यह अवार्ड छह बार से सर्वाधिक सेल, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य, गुणवत्ता, मानक, फिनो निशुल्क ट्रांजेक्शन के लिए दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
