जबड़ा-सलगी पथ जर्जर, दो जिले के लोग प्रभावित

जबड़ा एनएच 99 पथ से सलगी गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क जर्जर हो गयी है. जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील जो जाती है.

सिमरिया़ जबड़ा एनएच 99 पथ से सलगी गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क जर्जर हो गयी है. जगह-जगह गड्ढे हो गये हैं. बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील जो जाती है. इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. जर्जर सड़क की वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है. यह सड़क दो पंचायत के 10 गांवों के साथ-साथ पलामू व लातेहार जिला को जोड़ती है. इस सड़क से हर रोज लगभग 15 हजार लोगों का आवागमन होता है. जर्जर सड़क की वजह से किसानों को साग-सब्जी को बाजार तक ले जाने और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है. धार्मिक स्थल चटनियां बाबा पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किल होती है. जबड़ा पंचायत के जबड़ा, कुट्टी, रंगेनियां व जिरुआखुर्द पंचायत के जिरुआखुर्द, सलगी, कुरुमडाडी, टुंडाग,आरसेल ऐरेगड्डा, नावाडीह सहित 10 गांव के लोगों के लातेहार व पलामू जिला के लोग भी प्रभावित है. उक्त सड़क की लंबाई सात किमी है. सड़क का निर्माण वर्ष 2006-07 में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुई थी, तबसे एक बार भी मरम्मति नही की गयी. ग्रामीणों की मांग पर झारखंड सरकार ने 3.48 करोड़ की लागत से सड़क बनाने के लिए मंजूरी दी. छह माह पूर्व टेंडर भी हुआ, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. जिससे ग्रामीणों में रोष है.

ग्रामीणों ने कहा

पूर्व मुखिया कृष्णा साहू ने कहा कि टेंडर होने के बाद भी संवेदक द्वारा सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. सुभाष सिंह ने कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन करने में अधिक समय लग जाता है. राजेश सिंह ने कहा कि कोई बीमार पड़ने पर प्रखंड मुख्यालय ले जाने में काफी दिक्कत होती है. आत्मा सिंह, रामधान उरांव, शेख प्रताप सिंह, पंकज कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >