चतरा. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सदर प्रखंड की पं आरा पंचायत के होलमगड़ा में आयोजित नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उद्घाटन मैच चांद क्लब होलमगड़ा (चतरा) बनाम जागृति क्लब जेलमा (लावालौंग) के बीच खेला गया, जिसमें जागृति क्लब ने होलमगडा को 1-0 से हराया. मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो शौकत उपाध्यक्ष मो उमर, सचिव बबलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष मो गुलजार उपस्थित थे.
इसके अलावा चतरा नगर पालिका के अध्यक्ष बाबू खान, मुखिया ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मौके पर पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया.
कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का भी निर्माण करते हैं. मौके पर काफी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचे थे.
