स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीसी व एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया.

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी दी, साथ ही निरीक्षण किया. एसएसबी, जिला पुलिस बल, होमगार्ड के प्लाटून ने आकर्षक प्रदर्शन किया. इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. उपायुक्त ने परेड में शामिल सभी जवानों, बैंड पार्टी, विद्यालयों के बच्चो व पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी. साथ ही जिलेवासियों को इस अवसर को पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की. एसपी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही. दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर की जारी तैयारियों की निरीक्षण किया. साफ-सफाई, साज सज्जा, पेयजल, एंबुलेंस, फायरग्रिड, लोगो को बैठने की व्यवस्था संबंधित कई निर्देश दिये गये. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ जहुर आलम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

झंडोत्तोलन का समयसारिणी निर्धारित

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. जहां उपायुक्त सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन करेंगी. इसके अलावा गोपनीय शाखा में 7:30 बजे, समाहरणालय में 8:00, शहीद स्मारक फांसीहारी तालाब में 8:15 बजे, रेडक्रॉस भवन में 8:30 झंडोत्तोलन करेंगी. साथ ही मुख्य डाकघर के पास स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर 8:25 बजे माल्यार्पण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >