अवैध रूप से संचालित कोल माइंस को किया गया ध्वस्त

पुलिस ने सोमवार को टंडवा-केरेडारी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिसई-सिजुआ गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित कोल माइंस को ध्वस्त किया.

टंडवा. पुलिस ने सोमवार को टंडवा-केरेडारी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिसई-सिजुआ गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित कोल माइंस को ध्वस्त किया. जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध माइंस को जेसीबी की मदद से बंद किया. एक सप्ताह पहले ही सीओ विजय दास के नेतृत्व में गठित टीम उक्त माइंस को ध्वस्त करने गयी थी, लेकिन ज्यादा रात होने के कारण पूरे माइंस को ध्वस्त नहीं किया जा सका था. सोमवार को पुन: अभियान चला कर बची हुई माइंस को ध्वस्त किया गया. बताया गया कि मामले में पूर्व में भी 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अभियान में थाना प्रभारी उमेश राम व सीओ विजय दास के अलावा टंडवा पुलिस के जवान शामिल थे. सीओ ने बताया कि दो कुआं बनाकर कोयले की निकासी की जा रही थी. कुएं के अंदर 400 मीटर तक भूमिगत खदान बना हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >