होटल व दुकानों से अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

सिमरिया एसडीओ सन्नी राज के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ सबानो, डाड़ी, हुंकारखाप व जबड़ा में छापेमारी अभियान चलाया गया.

चतरा. सिमरिया एसडीओ सन्नी राज के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ सबानो, डाड़ी, हुंकारखाप व जबड़ा में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान शराब होटल व दुकानों से 6.780 लीटर विदेशी शराब, 19.950 लीटर बियर तथा 10 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त किया गया. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अभियान में एसडीओ के अलावा उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व सिमरिया थाना के पुलिस जवान शामिल थे.

घर में लगी आग, सामान जल कर राख

पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के नोनगांव गांव निवासी सुरेश यादव के घर में गुरुवार रात अचानक आग लग गयी. इस वजह से घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जल कर राख हो गया. भुक्तभोगी ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर आपदा राहत से क्षतिपूर्ति राशि की मांग की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

कूप और डोभा निर्माण में जेसीबी के इस्तेमाल की जांच की

गिद्धौर. डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी शुक्रवार को बलबल मां बागेश्वरी मंदिर पहुंची. यहां मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा करने के पश्चात ग्रामीणों की शिकायत पर बारियातू पंचायत के गांगपुर गांव पहुंची. यहां उन्होंने नाजमा खातून व मो साहिल के कूप तथा कमरून निशा के डोभा निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कूप व डोभा निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन प्रयोग की जांच की. इस अवसर पर सहायक अभियंता अमित कुमार, पंचायत सचिव उज्ज्वल सिंह, मुखिया डेगन गंझू, रोजगार निर्मल कुमार दांगी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >