चतरा. पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह में गणेश महोत्सव के दौरान डांडिया का धूम है. स्थानीय कलाकार एक से बढ़कर एक गीत पर डांडिया प्रस्तुत कर रहे है. डांडिया देखने काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
पहले भक्ति गीतों से डांडिया की शुरुआत की जाती है.भगवान शिवा, गणेश स्तुति पर डांडिया प्रस्तुत किया जा रहा है. मंगलवार की शाम युवक युवतियों ने घूंघट में चांद होगा आंचल में चांदनी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इसके अलावा एक से एक बढ़कर एक भक्ति , फिल्मी गीत डांडिया प्रस्तुत किया गया गणपति टोला में नव युवक गणपति क्लब के द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पांच दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. गणेश महोत्सव 13 वर्षों से मनाया जा रहा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव के संरक्षक रामचंद्र दांगी के अलावे विश्वजीत दांगी, गंगेश्वर दांगी,कृष्णा दांगी,मिथिलेश दांगी,विदेशी दांगी बालेश्वर दांगी,कमल दांगी, रामसेवक दांगी, बैजनाथ दांगी लगे हैं..
