वन विभाग ने सखुआ का बोटा जब्त किया

वन विभाग के पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना पर महुदा सबबिट के शहरजाम जंगल से 23 पीस सखुआ का बोटा जब्त किया है.

इटखोरी. वन विभाग के पदाधिकारियों ने गुप्त सूचना पर महुदा सबबिट के शहरजाम जंगल से 23 पीस सखुआ का बोटा जब्त किया है. जब्त बोटा की कीमत 20 हजार रुपये बतायी जाती है. उप वन परिसर पदाधिकारी कार्तिक कुमार ने बताया कि पेड़ों की कटाई के मामले में पारा शिक्षक मनोज साव, महरु साव, लखन साव व सत्यम राणा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. संलिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जब्त सभी लकड़ियों को इटखोरी वन परिसर कार्यालय में रखा गया है. छापामारी में वनरक्षी तारकेश्वर महतो, अनंत सिंह सहित अन्य शामिल थे.

महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

चतरा. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव निवासी मीना देवी (पति वकील भारती) ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. साथ ही पति का नाम प्रतापपुर कांड संख्या 127/24 से हटाने की मांग की. मीना ने बताया कि उसके पति दैनिक मजदूरी का काम करते हैं. प्रतापपुर थाना में हुई आगजनी की घटना में वे शामिल नहीं थे, लेकिन घटना में उनका नाम जोड़ दिया गया. पुलिस गिरफ्तारी को लेकर लगातार घर पहुंच रही है, जिससे हम परेशान है. पति गिरफ्तारी के डर से इधर- उधर भाग रहे हैं. पति द्वारा मजदूरी नहीं करने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मीना ने एसपी से मामले की जांच कर निर्दोष पति को उक्त कांड से मुक्त करने की मांग की. आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा व एसडीपीओ संदीप सुमन को दिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >