पहाड़ पर चढ़ कर लगाते हैं अंगूठा, तब मिलता है राशन

सदर प्रखंड के लरकुआ गांव के कार्डधारियों को जनवितरण प्रणाली दुकान से राशन उठाने में काफी दिक्कत होती है. राशन लेने के लिए ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

चतरा. सदर प्रखंड के लरकुआ गांव के कार्डधारियों को जनवितरण प्रणाली दुकान से राशन उठाने में काफी दिक्कत होती है. राशन लेने के लिए ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. गांव के आसपास स्थित पहाड़ पर चढ़ कर ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है. नेटवर्क की समस्या हमेशा बनी रहती है. गांव में नेटवर्क नहीं आता है. डीलर ई-पॉश मशीन लेकर ऊंचे स्थान पर जाते है, वहां नेटवर्क पकड़ने पर कार्डधारियों को बुला कर अंगूठा लेते हैं, जिससे कार्डधारियों के साथ-साथ डीलर को काफी परेशानी होती है. दिनभर ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के लिए कार्डधारियों को इंतजार करना पड़ता है. कभी कभार दिनभर में दो-चार कार्डधारियों का ही अंगूठा लग पाता है. अंगूठा लगने के बाद राशन का उठाव किया जाता है. एक कार्डधारी को इंट्री कराने में आधा घंटा से अधिक समय लगता है. डीलर विनोद गाड़ी ने कहा कि ई-पॉश मशीन में टू जी का नेटवर्क है, जिसके कारण गांव में नेटवर्क नहीं पकड़ता है. ई-पॉश मशीन में कार्डधारियों का अंगूठा लेने के लिए काफी दिक्कत होती है. सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, दिव्यांग कार्डधारियों को होती है. कार्डधारियों ने उपायुक्त से वैकल्पिक व्यवस्था करा कर राशन कार्डधारियों को वितरण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >