अवैध वसूली का विरोध करने पर मुखिया पति से मारपीट

गेंजना पंचायत की मुखिया चिंता देवी के पति प्रभु भुइयां के साथ रविवार की देर शाम मारपीट हुई. मुखिया ने मारपीट का आरोप पंचायत सेवक दीपक टोपनो, स्वयं सेवक अमरजीत कुमार व पुरुषोत्तम पासवान पर लगाया है.

हंटरगंज. गेंजना पंचायत की मुखिया चिंता देवी के पति प्रभु भुइयां के साथ रविवार की देर शाम मारपीट हुई. मुखिया ने मारपीट का आरोप पंचायत सेवक दीपक टोपनो, स्वयं सेवक अमरजीत कुमार व पुरुषोत्तम पासवान पर लगाया है. उन्होंने बताया कि पंचायत के लोगों से उन्हें फोन कर बताया कि पंचायत सेवक व दोनों स्वयंसेवक अबुआ आवास के लाभुकों से अवैध वसूली कर रहे है. इसकी जांच के लिए पति को गेंजना गांव के भोक्ताडीह टोला भेजा. वहां पहुंचने पर शिकायत सही पायी गयी. अवैध वसूली का विरोध किया तो पंचायत सेवक व स्वयंसेवकों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट किया. मुखिया पति ने बताया कि तीनों उनके साथ मारपीट करने के बाद उन्हें जबरन उठाकर जंगल की ओर ले जा रहे थे, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया. लोगों को जुटते देख तीनों फरार हो गये. मुखिया का आरोप है कि रविवार छुट्टी के दिन होने के बावजूद पंचायत सेवक पंचायत में सिर्फ अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे. दूसरी ओर पंचायत सेवक व स्वयंसेवकों ने मुखिया पति पर मारपीट करने की बात कही. अवैध वसूली का आरोप निराधार है. दोनों ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >