चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान अधिकार मित्रों (पीएलवी) ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों व नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी.
एसआइआर को लेकर भी दी गयी सहायता
अधिकार मित्रों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत संशोधित किये जा रहे आवेदनों से संबंधित जानकारी व आवश्यक सहायता भी ग्रामीणों को उपलब्ध करायी.
15100 हेल्पलाइन का लाभ उठाने की अपील
अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को कानूनी सलाह व सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. मौके पर अधिकार मित्र लक्ष्मण कुमार, मो सनाउल्ला, किशोर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में रजा जामा मस्जिद जाने वाली सड़क बदहाल, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
