अभिलेखागार कार्यालय से समय पर नहीं मिल रहे दस्तावेज

समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार कार्यालय (रिकॉर्ड रूम) में जमीन से संबंधित दस्तावेज समय पर लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.

चतरा़ समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार कार्यालय (रिकॉर्ड रूम) में जमीन से संबंधित दस्तावेज समय पर लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. हर रोज कार्यालय में जिलेभर के लोगों की भीड़ लगी रहती है. आवेदन देने के एक साल के बाद भी नकल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर लोग परेशान हैं. कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा हर रोज लोगों को बुलाकर परेशान किया जा रहा है. लोग काफी उम्मीद से समय निकालकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन दस्तावेज नहीं मिलने से मायूस होकर वापस लौट जाते हैं. जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. गुरुवार को कार्यालय के बाहर कई लोग नकल लेने व आवेदन जमा करने पहुंचे, लेकिन कार्यालय में कर्मी नहीं थे, जिसके कारण लोगों में नाराजगी दिखी. कोई दो घंटे तो कोई तीन घंटे से खड़ा था. सीमा गांव के मिथिलेश सिंह ने कहा कि खतियान की नकल लेने के लिए एक साल पहले आवेदन दिया था, लेकिन आज तक नकल नहीं मिली है. कई बार चक्कर लगा-लगा कर थक चुका हूं. टंडवा के नागेश्वर राम ने कहा कि रजिस्टर टू के लिए सितंबर 2024 को आवेदन दिया, लेकिन कर्मियों ने कहा कि फिर से आवेदन दीजिए. पुन: आवेदन दिया, लेकिन अब तक रजिस्टर टू उपलब्ध नहीं कराया गया. बिंड मुहल्ला के मो मुमताज ने कहा कि दिसंबर 2024 में रजिस्टर टू के लिए आवेदन दिया. कई बार कार्यालय का चक्कर लगा चुके है, लेकिन अब तक नकल नहीं मिला. लोगों ने उपायुक्त रमेश घोलप से समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >