जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, विजेता हुए सम्मानित

जवाहर लाल नेहरू मैदान में जिला स्तरीय हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

गिद्धौर. जवाहर लाल नेहरू मैदान में जिला स्तरीय हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिप अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन जिला खेल अध्यक्ष विजय जयसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक वर्ग की 7, अंडर 17 बालक वर्ग की 8 तथा अंडर 17 बालिका वर्ग की 10 टीमों ने भाग लिया. अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लेपो सिमरिया ने प्रथम स्थान तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण गिद्धौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 17 बालक वर्ग में लेपो सिमरिया की टीम प्रथम तथा गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिद्धौर की टीम द्वितीय स्थान पर रही. अंडर 17 बालिका वर्ग में लेपो सिमरिया की टीम ने प्रथम स्थान तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

विजेता टीमों को मेडल, कप एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया. चयनित टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रांची जायेंगी. मौके पर एपीओ राकेश पांडेय, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, खेल शिक्षक दीपक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >