विवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

शहर के दीभा मुहल्ला पुरैनिया निवासी 30 वर्षीय शिम्पी कुमारी (पति कुमार सौरभ उर्फ सोनू) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

चतरा. शहर के दीभा मुहल्ला पुरैनिया निवासी 30 वर्षीय शिम्पी कुमारी (पति कुमार सौरभ उर्फ सोनू) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले रामगढ़ जिले के कुरूम गांव निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री शिम्पी की शादी सर्वेश सिंह के पुत्र सौरभ के साथ हुई थी. कुछ दिन तक ठीक ठ��क चला. इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. कई बार बैठक कर समझाया बुझाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. बुधवार की सुबह फोन पर बताया गया कि शिम्पी ने दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली है. शव को ससुराल वाले पैतृक गांव लातेहार के बारियातु थाना क्षेत्र के सालवे ले गये थे. इसके बाद सदर थाना में पहुंच कर मायके वालों ने इसकी शिकायत की. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतका की एक छह माह की बच्ची है. मायके वालों ने साक्ष्य छुपाने का प्रयास का भी आरोप लगाया. हालांकि पुलिस मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है. एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में जो भी आवेदन आयेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >