यज्ञ मंडप की परिक्रमा में उमड़ रही श्रद्धालुओ की भीड़

प्रखंड के टूटीलावा गांव स्थित नव निर्मित मंदिर में नौ दिवसीय शिवशक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही है.

सिमरिया. प्रखंड के टूटीलावा गांव स्थित नव निर्मित मंदिर में नौ दिवसीय शिवशक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही है. यहां हर रोज परिक्रमा के लिए दूरदराज गांव से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यहां सांध्यकालीन भजन व प्रवचन का भी आयोजन हो रहा है. अयोध्या से आये कथावाचक सुनील सनातन दास द्वारा श्रीहनुमंत चरित्र सुंदरकांड का कथावाचन किया जा रहा. श्रद्धालु विशाल भंडारे में महाप्रसाद का ग्रहण कर रहे है. यज्ञ समिति अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गिरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यज्ञ 27 फरवरी को हवन पूजन व भंडारे के साथ संपन्न होगा. यज्ञ को सफल बनाने में पूर्व मुखिया मुक्ता पांडेय, उमेश कुमार यादव, गयानाथ पांडेय, निशांत पांडेय, जमुना दांगी, राधेश्याम पांडेय, सुरेंद्र यादव, कामदेव ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर समेत अन्य लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >