मुखिया पति के साथ की गयी मारपीट की निंदा

प्रखंड के गोसाइडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया संघ के उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने की.

हंटरगंज. प्रखंड के गोसाइडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया संघ के उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने की. बैठक में गेंजना पंचायत के मुखिया पति प्रभु भुइयां के साथ भोक्ताडीह टोला में पंचायत सचिव व स्वयंसेवकों द्वारा की गयी पिटाई की निंदा की गयी. मुखिया चिंता देवी ने बताया कि ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि रविवार को क्षेत्र में पंचायत सेवक दीपक टोपनो और स्वयंसेवक अमरजीत राम व पुरुषोत्तम पासवान द्वारा आवास के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. जिसकी जांच के लिए पति प्रभु भुइयां को वहां भेजा. वहां उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की. मुखिया संघ ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की. मुखिया संघ के उपाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत का कोई भी कर्मी पंचायत सचिवालय में नहीं बैठता है. लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते हैं. सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मी पंचायत सचिवालय में बैठे, जिसे कड़ाई से लागू करने की मांग उपायुक्त से की. इस अवसर पर मुखिया बृजकिशोर सिंह, रूबी देवी, बसंती पन्ना, चमेली देवी, सुनीता देवी, बाबू नंद पासवान, चिंता देवी, सोनी देवी, रेणु देवी, मदन चौधरी, ममता कुमारी, डोमन भुइयां, दूधनाथ यादव, बबलू कुमार, नरेश प्रसाद, अनीता देवी के अलावा कई मुखिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >