राजकीय इटखोरी महोत्सव का समापन

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुक्रवार की रात आतिशबाजी के बीच समापन हुआ. अंतिम दिन देश के जाने माने कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया.

इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुक्रवार की रात आतिशबाजी के बीच समापन हुआ. अंतिम दिन देश के जाने माने कवियों ने दर्शकों को खूब हंसाया. वहीं लिटिल चैंपियन अथर्व बक्सी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे. जिले के स्थानीय कलाकारों ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया. लिटिल चैंपियन अथर्व बक्सी ने फिल्मी से लेकर भक्ति गीत गाया. उसने गाने की शुरुआत तुम्हें हम ढूंढते हैं हमें दिल ढूंढता है…, एक सूरज निकला था… नैनों की मत सुनियो…, एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा…, यम्मा यम्मा यम्मा यमा…, दुनिया चले न श्रीराम के बिना… समेत कई गाना गाया. वहीं दिवस कुमार ने भी बॉलीवुड गाना गाया. उसने तु जो छू ले…, दिल मेरा आसमां… समेत कई गाना गाया. वर्षा ऋतु एंड ग्रुप ने नागपुरी गीत के अलावा भोजपुरी गीतों पर नृत्य किया. मोर छोटानागपुर रे.. व मोरा अठरा साल हो गइले रे गीतों पर ग्रुप डांस किया. अनुज्ञा शर्मा ने लोक गीत प्रस्तुत किया. बहुत शत तुलसी के…, तुम्हारी अदाओं को हम जानते हैं.., काली काली जुल्फें…, हर घर में अब एक ही नाम.., समेत कई गीत गाया. सिमरन डांस ग्रुप ने ग्रुप डांस किया. शिव तांडव तथा शिव पार्वती विवाह के अलावा बम बम भोले गीत पर कलाकारों ने नृत्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >