गिद्धौर. प्रमुख अनिता देवी, बीडीओ राहुल देव व सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बीडीओ ने बताया कि 27 फरवरी को विकास भवन में जनजातीय आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर रथ गांव-गांव में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा. इस अवसर पर मुखिया निर्मला देवी, जेएसएलपीएस के पीआरपी सुनीता देवी, बीपीओ रामकुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता सचिन दत शर्मा, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, निर्मल दांगी आदि उपस्थित थे.
ग्रामीणों को दी गयी कानून की जानकारी
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सोमवार को दारियातु पंचायत के मायापुर गांव में आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर पीएलवी (अधिकार मित्र) अशोक कुमार राणा ने शिक्षा के अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूरी, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा, डायन प्रथा व साइबर क्राइम की जानकारी दी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया. नालसा के हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
