सिमरिया में चेहल्लुम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, 5 व 6 अगस्त को निकलेगा जुलूस

सिमरिया में चेहल्लुम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक की। सुरक्षा और आपसी भाईचारे पर विशेष जोर दिया गया।

सिमरिया: चेहल्लुम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहेब ने की. जबकि संचालन सीओ गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच को सिमरिया व छह अगस्त को डाडी में चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा. इस दौरान जुलूस को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए भारी वाहनों की 'नो एंट्री' का समय बढ़ाकर रात 10:00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया. हाल ही में मुहर्रम के दौरान बन्हे और फतहा के बीच हुए आपसी विवाद का मामला भी बैठक में उठा.

विवाद के कारण बन्हे अखाड़े द्वारा चेहल्लुम का जुलूस नहीं निकालने के निर्णय पर शांति समिति के सदस्यों ने चिंता जताई. प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों ने दोनों पक्षों के बीच का मनमुटाव दूर करने और आपसी भाईचारा बहाल करने की जिम्मेदारी सभी अखाड़ा कमेटियों के प्रमुखों को सौंपी है.

एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी अखाड़ा समितियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सदस्यों और तैनात किए जाने वाले वॉलंटियर्स की सूची अनिवार्य रूप से थाने में उपलब्ध कराये. सीओ ने कहा कि जुलूस मार्ग में यदि किसी भी प्रकार की बिजली, सड़क या अन्य समस्या हो, तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें ताकि समय रहते बाधाओं को दूर किया जा सके. सिमरिया में 5 अगस्त को फतहा, सबानो, बन्हे, लिपदा और सिमरिया टांड के कुल पांच अखाड़े शामिल होंगे. वही

डाडी में 6 अगस्त को डाडी, मुरबे, कटिया, केवटा और खपिया के अखाड़े हिस्सा लेंगे. मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनन्दन साहू,उप प्रमुख दामोदर गोप ,मुखिया विनोद महतो, गोपाल प्रसाद, लखन साहू, सलीम अख्तर, मोहम्म उस्मान, सेवा साहू दशरथ ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >