सिमरिया. टमाटर की कीमत में भारी गिरावट से किसान परेशान है. इस बार किसानों ने बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की थी, लेकिन सही भाव नहीं मिलने से किसान मायूस व चिंतित है. दो रुपये किलो भी टमाटर का खरीदार नहीं मिल रहा है. व्यापारी भी टमाटर की खरीदारी करने गांव नहीं पहुंच रहे है. भाव नहीं मिलने से कई किसान तोड़ने के बजाय खेतो में ही टमाटर को छोड़ दिया है. किसानों को लागत मूल्य भी प्राप्त नहीं हो रहा है. कई किसानों ने कर्ज लेकर टमाटर की खेती की थी, लेकिन अब उन किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है. सिकरी गांव के किसान भागवत साव ने कहा कि दस कट्ठा में टमाटर की खेती में दस से 12 हजार रुपया पूंजी लगा. एक हजार रुपये का टमाटर भी नहीं बेच पाये है. सोनू कुमार,चौथा के टेकलाला यादव, गोपरा गांव के अघनु महतो ने कहा कि टमाटर का भाव नहीं मिलने से काफी नुकसान हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
