चतरा. भाजयुमो ने मैट्रिक के प्रश्न पत्र लीक होने पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ के नेतृत्व में केशरी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और जैक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. पेपर लीक पर अविलंब रोक नहीं लगी तो भाजयुमो पूरे झारखंड का चक्का जाम करेगा. पहले तो नौकरियों में जीपीएससी के प्रश्न पत्र लीक होते थे. अब छोटे-छोटे बच्चों के भी प्रश्न पत्र लीक करके झारखंड सरकार उनके भविष्य के साथ खेल रही है, जो बहुत गलत बात है. इस अवसर पर मीडिया प्रभारी काली यादव, भोला साहू, परशुराम शर्मा ,मनजीत राणा प्रवीण साहू, अमित राम,सुनील, अभिषेक जानू, रोशन सिंह, शिवम ठाकुर, शंकर साहू, भेखलाल मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
