शिविर में 200 ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बना

आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के सिकिद पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया.

चतरा. आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के सिकिद पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये 200 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. साथ ही सभी को आयुष्मान योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी. हॉस्पिटल के निदेशक जीएस राजू व विनय कुमार केसरी ने बताया कि आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया. उन्होंने बताया कि आरबी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज किया जाता है. समय-समय पर इस तरह का शिविर आगे भी लगाया जायेगा. शिविर के आयोजन में सिकिद मुखिया तारकेश्वर तुरी ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >