सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास, दो गिरफ्तार

सीएसपी संचालक अनिल कुमार यादव के साथ लूटपाट करने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाने वालों में जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पचमहला गांव निवासी राहुल कुमार यादव व भौराही गांव निवासी रामावतार गंझू शामिल है.

चतरा. सीएसपी संचालक अनिल कुमार यादव के साथ लूटपाट करने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाने वालों में जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पचमहला गांव निवासी राहुल कुमार यादव व भौराही गांव निवासी रामावतार गंझू शामिल है. दोनों के पास से एक चाकू व एक बाइक जब्त किया है. यह जानकारी सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीएसपी संचालक अनिल यादव कुंदा की ओर जा रहे थे, इस दौरान दो बाइक वालों ने लूटपाट का प्रयास किया. सीएसपी संचालक के चिल्लाने की आवाज सुन कर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने वहां पहुंच कर एक बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ कर लिया. सीएसपी संचालक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. भागने वाले एक बाइक पर सवार तीन लोगों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा एसआई मनीष कुमार, गौतम कुमार व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >