सिमरिया. पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान हर्षनाथपुर निवासी विशाल कुमार के रूप में की गयी. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने लोबगा गांव से मोबाइल चोरी की थी. इस संबंध में मामला दर्ज था.
रंगदारी वसूलने वालों पर कार्रवाई की मांग
चतरा. गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की चार महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. साथ ही रंगदारी से पैसा वसूलने व पैसा नहीं देने पर फर्जी मुकदमा में फंसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. गुहार लगाने वाली महिलाओं में विष्णी देवी (पति मनोज भुईयां), करिश्मा देवी (पति हरि भुईयां), सुमन देवी (पति पिंटू राम भुईयां) व सोहवा देवी (पति स्व मुलो भुईयां) शामिल हैं. महिलाओं ने बताया कि हम सभी के पति ट्रैक्टर से छर्री, ईंट, बालू आदि सप्लाई करते हैं. पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव निवासी सतीश कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, राकेश कुमार व अनुज कुमार द्वारा ट्रैक्टर चलाने के बदले में रंगदारी के रूप में पैसा मांगते हैं. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं. फोन पे से कई बार 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार रुपये लिये हैं. पैसा नहीं देने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया गया है. महिलाओं ने मामले की जांच कर उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.