राजकीय इटखोरी महोत्सव में सजी सुरों की महफिल

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन बुधवार की रात सुरों की महफिल सजी. हास्य-व्यंग्य के साथ-साथ बॉलीवुड, भोजपुरी व नागपुरी गीतों से रंगमंच गूंजता रहा.

इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन बुधवार की रात सुरों की महफिल सजी. हास्य-व्यंग्य के साथ-साथ बॉलीवुड, भोजपुरी व नागपुरी गीतों से रंगमंच गूंजता रहा. इंडियन आइडल के चैंपियन रहे सलमान अली की सुरीली आवाज पर लोगों के पांव थिरके. वहीं भोजपुरी गानों की मल्लिका चंदन तिवारी के मधुर आवाज पर लोग झुमे. प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव निगम के व्यंग पर लोगों ने खूब ठहाका लगाया. कार्यक्रम में डीसी रमेश घोलप, एसपी विकास पांडेय, डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत कई लोग थे.

सलमान अली ने झुमाया

इंडियन आइडल के चैंपियन रहे सलमान अली ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाया. मंच पर चढ़ते ही उसने भक्ति गीत श्री गणेश देवा हो… गाकर धमाकेदार इंट्री की. उसके बाद एक से बढ़कर एक चर्चित गाना गाया. उन्होंने तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं…, ऐसे लहरा के तू रूबरू आ गयी धड़कने तमाशा लगने लगी…, मेरा दिल भी कितना पागल है…, ताकते रहते तुझको सांझ सबेरे…, मुस्कुराने की वजह तू हो…, गुलाबी आंखें जो मैंने देखी… समेत दर्जनों गीत प्रस्तुत किया. उसके चाहने वालों हर गानों पर थिरक रहे थे.

चंदन तिवारी ने भोजपुरी व भक्ति गीत प्रस्तुत किया

भोजपुरी गायिका मल्लिका चंदन तिवारी ने भक्ति व भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने मिरनवा हो जय मइया भद्रकाली व भद्रकाली हमार कष्ट जल्दी हरो…, इटखोरी में भुलाइले गौतम बुद्ध हो रामा…, अमवा महुआ के झूमे डलिया.., एजी नहीं आयलय बलम रसिया…, एह पार गंगा ओह पार जमुना बीच निर्मल धारा …, अंगूरी में डस ले पिया नागिनिया .., जुग-जुग जीया तू लालनव… सहित कई गीत प्रस्तुत किया.

राजीव निगम ने खूब हंसाया

हास्य कलाकार राजीव निगम ने खूब हंसाया, उनके हास्य व्यंग्य पर लोगों ने खूब ठहाका लगाया. राजीव निगम ने हास्य पंक्ति बच्चों को बच्चा कहना बच्चों का अपमान मेरी महबूबा इतनी सुंदर जितना हिंदुस्तान ” के बात पर लोग खूब हंसे. उन्होंने कई व्यंग कहकर खूब मनोरंजन किया.

चतरा के कलाकारों ने प्रस्तुत किया

चतरा के नीरज डांस ग्रुप के कलाकारों ने महिषासुर मर्दनी नृत्य कर महिषासुर बद्ध का नृत्य प्रस्तुत किया. सरायकेला के प्रभात महतो ग्रुप के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. इसके अलावा कई स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. लोगों ने गीत संगीत का खूब आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >