प्रतापपुर. प्रखंड के टंडवा पंचायत के जमुनियाटांड़ गांव में शनिवार को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. इससे पूर्व दुमोहन नदी से गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जमुनियाटांड़ देवी मंडप पहुंची. यहां आचार्य श्री रविकांत पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ अखंड कीर्तन की शुरुआत की. देवी मंडप में प्रत्येक वर्ष अखंड हरिकीर्तन का आयोजन होता है. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव ,पप्पू कुमार, अनिल यादव, अनिल यादव, गणेश यादव, जमाहिर यादव, मोती यादव, योगेंद्र यादव, भंगू यादव, रोहन यादव, छोटू कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
