163 मामले निष्पादित, 62,90,020 के राजस्व की वसूली

वहार न्यायालय में शनिवार को डालसा के सचिव तारकेश्वर दास द्वारा मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर छह बेंचों का गठन कर 163 वादों का निष्पादन किया गया.

चतरा. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को डालसा के सचिव तारकेश्वर दास द्वारा मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर छह बेंचों का गठन कर 163 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 62 लाख 90 हजार 20 रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. लोक अदालत में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग आये हुए थे. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कमल किशोर श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मोहम्मद शहजाद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम दया राम, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सोनाली सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रशांत सिंह, सदस्य कृष्णा सिंह, अधिवक्ता सुबोध कुमार मिश्रा, सदस्य अशोक साहु, अधिवक्ता सीताराम यादव, सदस्य विनोद पाठक सिंह, अधिवक्ता दिलीप सिन्हा, सदस्य दिनेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण सिन्हा, सदस्य इंदुभूषण पांडेय, अधिवक्ता सुजीत कुमार घोष, सदस्य अक्षय कुमार सिंह व अधिवक्ता प्रवीण रंजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >